Nexus Civil Zone
Nexus Civil ZoneYour Success Partner
CET Graduation

[PDF] CET Graduation Syllabus 2026 in Hindi: नया 150 प्रश्न पैटर्न व विषयवार टॉपिक

Jun 9, 2026•10 min read•By NCZ Expert Team•Last updated: Jun 9, 2026

Rajasthan CET Graduation Level Syllabus 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा आयोजित की जाने वाली समान पात्रता परीक्षा (Common Eligibility Test - CET) स्नातक स्तर (Graduation Level) राज्य की विभिन्न प्रतिष्ठित सिविल सेवाओं (जैसे पटवारी, कनिष्ठ लेखाकार, तहसील राजस्व लेखाकार, सुपरवाइजर आदि) में चयन का मुख्य प्रवेश द्वार है।

इस परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए नवीनतम परीक्षा योजना और विस्तृत टॉपिक-वार पाठ्यक्रम को समझना अत्यंत आवश्यक है। इस लेख में हमने नवीनतम नोटिफिकेशन के अनुसार CET Graduation Level Syllabus in Hindi और परीक्षा पैटर्न की संपूर्ण जानकारी दी है।


Rajasthan CET Graduation Level Exam Pattern (परीक्षा पैटर्न)

CET ग्रेजुएशन लेवल परीक्षा का आयोजन ऑफलाइन (OMR शीट आधारित) मोड में किया जाता है। परीक्षा पैटर्न का संक्षिप्त विवरण नीचे दी गई तालिका में दिया गया है:

विवरण जानकारी
प्रश्नों का प्रकार बहुविकल्पीय (Objective MCQs)
कुल प्रश्नों की संख्या 150
कुल अधिकतम अंक 300 अंक
परीक्षा की समयावधि 3 घण्टे (180 मिनट)
नकारात्मक अंकन (Negative Marking) लागू (1/3 अंक काटा जाएगा)
ओएमआर विकल्प 5 विकल्प (A, B, C, D, E)

महत्वपूर्ण नियम (OMR 5th Option Rule):

  • प्रत्येक प्रश्न के लिए 5 विकल्प (A, B, C, D, E) होंगे। अनुत्तरित प्रश्न के लिए 5वें विकल्प (E) को नीले बॉल पेन से गहरा काला करना अनिवार्य है।
  • यदि अभ्यर्थी ने न तो प्रश्न का उत्तर दिया और न ही 5वां विकल्प भरा, तो उस प्रश्न के अंक का 1/3 भाग काटा जाएगा।
  • प्रश्न पत्र हल करने के बाद अभ्यर्थी को यह सुनिश्चित करना होगा कि उसने प्रत्येक प्रश्न का एक गोला भर दिया है। इस हेतु निर्धारित समय के बाद अभ्यर्थी को 10 मिनट अतिरिक्त समय दिया जाएगा।
  • 10% से अधिक प्रश्नों में कोई भी विकल्प न भरने पर अभ्यर्थी को परीक्षा के लिए अयोग्य (Disqualified) घोषित कर दिया जाएगा।
  • अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट http://rssb.rajasthan.gov.in पर सम्पर्क कर सकते हैं।

विशेष सूचना: अपनी सफलता सुनिश्चित करने के लिए आज ही Nexus Civil Zone पर जाएँ और परीक्षा स्तर की सर्वश्रेष्ठ ऑनलाइन टेस्ट सीरीज़ जॉइन करें। सीधे पोर्टल पर जाने के लिए क्लिक करें: Nexus Civil Zone Test Portal।


CET Graduation Level Detailed Syllabus in Hindi (विस्तृत पाठ्यक्रम)

1. भारत और राजस्थान का इतिहास (भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन के विशेष सन्दर्भ सहित)

  • भारतीय इतिहास की महत्त्वपूर्ण घटनाएं, 19वीं एवं 20वीं शताब्दी में सामाजिक एवं धार्मिक सुधार आंदोलन।
  • भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन : विभिन्न चरण, प्रमुख घटनाएं, देश के विभिन्न क्षेत्रों के स्वतंत्रता सेनानी एवं उनका योगदान।
  • 1857 की क्रान्ति में राजस्थान का योगदान, राजस्थान में जनजाति व किसान आन्दोलन, राजनीतिक जनजागरण एवं प्रजामण्डल आंदोलन।
  • स्वातंत्र्योत्तर राष्ट्र निर्माण एवं नेहरू युग – राष्ट्रीय एकीकरण एवं राज्यों का पुनर्गठन; सांस्थानिक निर्माण और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी का विकास।
  • राजस्थान का एकीकरण।

2. राजस्थान का इतिहास, कला, संस्कृति, साहित्य, परंपरा और विरासत

  • राजस्थान की प्राचीन सभ्यताएं एवं पुरातात्विक स्थल : कालीबंगा, आहड़, गणेश्वर, बालाथल और बैराठ इत्यादि।
  • राजस्थान के इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाएं, प्रमुख शासक, उनकी प्रशासनिक व राजस्व व्यवस्था।
  • स्थापत्य कला की प्रमुख विशेषताएं — किले एवं स्मारक, कलाएं, चित्रकलाएं और हस्तशिल्प।
  • राजस्थानी साहित्य की महत्वपूर्ण कृतियां एवं क्षेत्रीय बोलियां।
  • मेले, त्योहार, लोक संगीत एवं लोक नृत्य।
  • राजस्थानी संस्कृति, परम्परा एवं विरासत।
  • राजस्थान के धार्मिक आंदोलन, संत एवं लोक देवता।
  • महत्वपूर्ण ऐतिहासिक स्थल।

3. भारत एवं राजस्थान का भूगोल

(क) भारत का भूगोल:

  • भौतिक स्वरूप: पर्वत, पठार, मरुस्थल एवं मैदान।
  • जलवायु एवं मानसून तंत्र।
  • प्रमुख नदियाँ, बांध, झीलें एवं सागर।
  • वन्य जीव एवं अभयारण्य।
  • प्रमुख फसलें— गेहूँ, चावल, कपास, गन्ना, चाय, कॉफी इत्यादि।
  • प्रमुख खनिज—लौह अयस्क, मैंगनीज, बॉक्साइट, अभ्रक इत्यादि।
  • ऊर्जा संसाधन— परम्परागत एवं गैर-परम्परागत।
  • प्रमुख उद्योग एवं औद्योगिक प्रदेश।
  • राष्ट्रीय राजमार्ग, परिवहन के साधन एवं व्यापार।
  • जनसंख्या — वृद्धि, घनत्व, साक्षरता एवं लिंगानुपात।
  • आपदा प्रबन्धन एवं जलवायु परिवर्तन।

(ख) राजस्थान का भूगोल:

  • भूगर्भिक संरचना एवं भू-आकृतिक प्रदेश।
  • जलवायु दशाएं एवं प्रदेश।
  • अपवाह तंत्र, झीलें, तालाब, बांध एवं जल संरक्षण विधियां।
  • प्राकृतिक वनस्पति।
  • वन्य जीव एवं अभयारण्य।
  • मृदाएं।
  • रबी एवं खरीफ की प्रमुख फसलें।
  • जनसंख्या— वितरण, वृद्धि, घनत्व, साक्षरता, लिंगानुपात एवं नगरीकरण।
  • प्रमुख जनजातियाँ।
  • धात्विक एवं अधात्विक खनिज पदार्थ।
  • ऊर्जा संसाधन— नवीकरणीय एवं अनवीकरणीय।
  • पर्यटन।
  • यातायात के साधन— राष्ट्रीय राजमार्ग, रेल एवं वायु।

3. राजस्थान के विशेष संदर्भ में भारतीय राजनीतिक व्यवस्था

  • संविधान सभा, संविधान निर्माण में डॉ. बी. आर. अम्बेड़कर की भूमिका।
  • भारतीय संविधान की प्रकृति एवं विशेषताएं, प्रस्तावना (उद्देशिका), मौलिक अधिकार, राज्य के नीति निदेशक सिद्धान्त, संघीय ढांचा, संवैधानिक संशोधन, आपातकालीन प्रावधान, जनहित याचिका।
  • राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं मंत्रिपरिषद, संसद, उच्चतम न्यायालय।
  • राष्ट्रीय स्तर की प्रमुख संस्थाएं एवं आयोग– निर्वाचन आयोग, नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक, वित्त आयोग, लोकपाल, राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग, नीति आयोग, राष्ट्रीय सूचना आयोग।
  • राजस्थान की राजनीतिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, राज्य विधानसभा, उच्च न्यायालय, राजस्थान लोक सेवा आयोग, जिला प्रशासन, राज्य मानव अधिकार आयोग, लोकायुक्त, राज्य निर्वाचन आयोग, राज्य वित्त आयोग, राज्य सूचना आयोग, स्थानीय स्वायत शासन एवं पंचायती राज।

4. भारत और राजस्थान की अर्थव्यवस्था

(क) भारत की अर्थव्यवस्था

  • बजट निर्माण, बैंकिंग, लोक-वित्त, वस्तु एवं सेवा कर, राष्ट्रीय आय, संवृद्धि एवं विकास का आधारभूत ज्ञान।
  • राजकोषीय एवं मौद्रिक नीतियाँ।
  • सब्सिडी, लोक वितरण प्रणाली।
  • ई-कॉमर्स।
  • अर्थव्यवस्था के प्रमुख क्षेत्र : कृषि, उद्योग, सेवा एवं व्यापार क्षेत्रों की वर्तमान स्थिति, मुद्दे एवं पहल।
  • हरित क्रान्ति, श्वेत क्रान्ति एवं नीली क्रान्ति।
  • पंचवर्षीय योजनाएं एवं नीति आयोग।
  • प्रमुख आर्थिक समस्याएं एवं सरकार की पहल, आर्थिक सुधार एवं उदारीकरण।

(ख) राजस्थान की अर्थव्यवस्था

  • राजस्थान की खाद्य एवं व्यावसायिक फसलें।
  • सिंचाई एवं नदी घाटी परियोजनायें, बंजर भूमि व सूखाग्रस्त क्षेत्र विकास परियोजनायें।
  • उद्योगों का विकास व उनका स्थान, कृषि आधारित उद्योग, खनिज आधारित उद्योग, लघु, कुटीर एवं ग्रामोद्योग, निर्यात सामग्री, राजस्थानी हस्तकला।
  • गरीबी एवं बेरोजगारी–अवधारणा, प्रकार, कारण, निदान एवं वर्तमान फ्लेगशिप योजनाए, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता – कमजोर वर्गों के लिए प्रावधान।
  • विभिन्न कल्याणकारी योजनायें एवं अधिनियम, विकास संस्थायें, सहकारी आन्दोलन, लघु उद्यम एवं वित्तीय संस्थायें, पंचायती राज संस्थाओं की ग्रामीण विकास में भूमिका।
  • महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (MGNREGA), विकसित भारत – रोजगार एवं आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण) (VB-GRAM G)।

5. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी

  • भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन।
  • अम्ल, क्षार एवं लवण।
  • विद्युत धारा, उष्मा, कार्य एवं ऊर्जा।
  • आहार एवं पोषण, रक्त समूह एवं Rh कारक।
  • स्वास्थ्य देखभाल; संक्रामक, असंक्रामक एवं पशुजन्य रोग।
  • पर्यावरणीय एवं पारिस्थितिकीय परिवर्तन एवं इनके प्रभाव।
  • जैव-विविधता, प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण एवं संधारणीय विकास।
  • जन्तुओं एवं पादपों का आर्थिक महत्व।
  • कृषि-विज्ञान, उद्यान-विज्ञान, वानिकी एवं पशुपालन राजस्थान के विशेष संदर्भ में।
  • सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी।
  • रक्षा प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी एवं उपग्रह।
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विकास राजस्थान के विशेष संदर्भ में।

6. तार्किक विवेचन एवं गणित

  • रक्त संबंध, संख्या श्रेणी, अक्षर श्रेणी, घड़ी, कैलेंडर।
  • मानसिक योग्यता एवं विश्लेषणात्मक योग्यता।
  • पूर्ण संख्याओं का वर्ग, वर्गमूल, घनमूल।
  • गुणनखण्ड, द्विघात समीकरण, लघुगणक।
  • लघुतम समापवर्त्य एवं महत्तम समापवर्त्य, औसत, लाभ-हानि, प्रतिशत, साधारण ब्याज, चक्रवृद्धि ब्याज, अनुपात-समानुपात।
  • समय, चाल, दूरी, कार्य एवं समय।
  • एक बिन्दु पर बनने वाले कोण एवं रेखाएं, सरलरेखीय आकृतियां, त्रिभुज की सर्वांगसमता।
  • त्रिभुज, वृत्त, दीर्घ वृत्त, आयत, गोले और बेलन का क्षेत्रफल।
  • त्रिकोणमितीय अनुपात, ऊंचाई – दूरी की सामान्य समस्याएं।
  • केन्द्रीय प्रवृत्ति के माप : माध्य, माध्यिका एवं बहुलक।
  • गोले, बेलन, घन और शंकु का आयतन।
  • आंकड़ों का चित्रों द्वारा निरूपण (आलेख, स्तंभचित्र, वृत्तचित्र, रेखाआलेख, आदि)।

7. भाषा ज्ञान (Language Ability)

(क) सामान्य हिन्दी:

  • संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, क्रिया, क्रिया विशेषण, कारक, अव्यय।
  • संधि और संधि विच्छेद।
  • समास, भेद, सामासिक पदों की रचना व विग्रह।
  • उपसर्ग एवं प्रत्यय।
  • विलोम शब्द, पर्यायवाची एवं अनेकार्थक शब्द।
  • विराम चिह्न।
  • पारिभाषिक शब्दावली (अंग्रेजी भाषा के पारिभाषिक शब्दों के समानार्थक शब्द)।
  • शब्द शुद्धि (अशुद्ध शब्दों का शुद्धिकरण)।
  • वाक्य शुद्धि (अशुद्ध वाक्यांश का शुद्धिकरण)।
  • वाक्यांश के लिए एक सार्थक शब्द।
  • मुहावरे एवं लोकोक्तियाँ।
  • राजभाषा हिन्दी - संवैधानिक स्थिति।
  • कार्यालयी पत्रों से सम्बन्धित ज्ञान, कार्यालय आदेश, परिपत्र, अधिसूचना, अर्द्धशासकीय पत्र, निविदा, प्रेस विज्ञप्ति।

(ख) General English:

  • Tenses/Sequence of Tenses.
  • Voice (Active/Passive), Narration (Direct/Indirect).
  • Use of Articles, Determiners and Prepositions.
  • Synonyms, Antonyms, One-word substitution.
  • Comprehension of a given passage.

9. कंप्यूटर की जानकारी (Basic Computer)

  • कंप्यूटर की विशेषताएं और उपयोग।
  • ऑपरेटिंग सिस्टम, इंटरनेट और ई-मेल।
  • मेमोरी (रैम, रोम) फ़ाइल सिस्टम, इनपुट और आउटपुट डिवाइस सहित कम्प्यूटर संगठन।
  • एमएस ऑफिस (एमएस वर्ड, एमएस एक्सेल/स्प्रेडशीट, एमएस पॉवरप्वाइंट की जानकारी)।
  • साइबर सिक्योरिटी।
  • ई-सर्विसेज़।
  • आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI)।

10. समसामयिक घटनाएं एवं नागरिक कर्तव्य

  • राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, प्रौद्योगिकी भौगोलिक, पारिस्थितिकी, खेल-कूद, आदि क्षेत्रों की राज्य, राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रमुख समसामयिक घटनाएं।
  • प्रसिद्ध व्यक्तित्व।
  • राजस्थान राज्य एवं राष्ट्रीय कार्यक्रम एवं नीतियां।
  • नागरिक कर्तव्य :- मूल कर्त्तव्य एवं नैतिक मूल्य।
  • राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम के अध्युपाय) अधिनियम, 2022 के मुख्य प्रावधान।

11. जन स्वास्थ्य (Public Health)

  • प्राथमिक चिकित्सा (First aid) की बुनियादी बातें, कार्डियोपल्मोनरी पुनर्जीवन (CPR)।
  • नशीले पदार्थों के दुरुपयोग के प्रकार और उनसे बचाव के उपाय।
  • युवाओं की शारीरिक और मानसिक फिटनेस।
  • सोशल मीडिया की लत से संबंधित स्वास्थ्य जोखिम एवं निवारक उपाय।

तैयारी के लिए NCZ टीम के विशेष सुझाव

  1. कमजोर कड़ियों को पहचानें: रीजनिंग, गणित और हिंदी ऐसे विषय हैं जिनमें 100% स्कोर किया जा सकता है। इन पर अपनी पकड़ मजबूत करें।
  2. राजस्थान जीके का रिवीजन: राजस्थान का भूगोल, कला और संस्कृति का भारांक परीक्षा में सर्वाधिक होता है। इसके नियमित रिवीजन के लिए शॉर्ट नोट्स बनाएं।
  3. नेगेटिव मार्किंग का ध्यान रखें: परीक्षा हॉल में 1/3 नेगेटिव मार्किंग से बचने के लिए केवल उन्हीं प्रश्नों को हल करें जिन पर आपको पूरा भरोसा हो।

तैयारी शुरू करें: राजस्थान CET ग्रेजुएशन लेवल की उत्कृष्ट तैयारी और स्व-मूल्यांकन के लिए आज ही Nexus Civil Zone की ऑनलाइन टेस्ट सीरीज़ में इनरोल करें और अपनी तैयारी को नई दिशा दें।


संबंधित महत्वपूर्ण परीक्षा गाइड्स (Recommended Reads):

#CET Graduation#Rajasthan CET#CET Syllabus#Syllabus in Hindi#Graduation Level CET
DIPR राजस्थान सरकार

दैनिक राजस्थान सुजस ई-प्रश्नोत्तरी (Daily Sujas E-Quiz)

RPSC RAS, Rajasthan CET, SI व पटवार भर्ती परीक्षा में राजस्थान करंट अफेयर्स के 10-15 प्रश्न सीधे सुजस ई-बुलेटिन से पूछे जाते हैं। आज ही दैनिक क्विज़ हल करें और अपनी तैयारी का लाइव स्कोर देखें!

क्विज़ हल करें

CET Graduation Program

Rajasthan Common Eligibility Test (CET) Graduate Level preparation. Start learning with our structured, exam-oriented study materials and online test series.

Frequently Asked Questions / अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या राजस्थान CET ग्रेजुएशन लेवल परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होती है?

हाँ, राजस्थान CET ग्रेजुएशन लेवल परीक्षा में कर्मचारी चयन बोर्ड के नवीनतम दिशा-निर्देशों के अनुसार नकारात्मक अंकन (Negative Marking) का प्रावधान लागू है।

CET ग्रेजुएशन लेवल परीक्षा में कुल कितने प्रश्न और कितने अंक होते हैं?

इस परीक्षा में कुल 150 बहुविकल्पीय (MCQ) प्रश्न पूछे जाते हैं, जो कुल 300 अंकों के होते हैं। परीक्षा का समय 3 घंटे होता है।

क्या ओएमआर (OMR) शीट में 5वां विकल्प अनिवार्य है?

हाँ, यदि आप किसी प्रश्न का उत्तर नहीं देना चाहते हैं, तो आपको 5वां विकल्प (E) भरना अनिवार्य है। यदि 10% से अधिक प्रश्नों में कोई विकल्प नहीं भरा गया, तो अभ्यर्थी को अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।

CET ग्रेजुएशन लेवल की बेहतरीन तैयारी के लिए टेस्ट सीरीज़ कहाँ से जॉइन करें?

आप सर्वश्रेष्ठ और सटीक मॉक टेस्ट के लिए [Nexus Civil Zone](https://nexuscivilzone.com/) की ऑनलाइन टेस्ट सीरीज़ में शामिल हो सकते हैं।

Share Article / साझा करें

WhatsAppTelegramShare on XFacebook
Official Academic Ecosystem

Nexus Civil Zone — राजस्थान प्रतियोगी परीक्षाओं का अग्रणी अध्ययन संस्थान

पंजीकृत मुख्यालय: 53, मानजी का हत्था, कृष्णा कॉम्प्लेक्स, पावटा, जोधपुर (राजस्थान) 342006 | हेल्पलाइन: 072970 42672

4.8/5 Rated by 25,000+ Aspirants

Related Articles

CET GraduationNexus Civil Zone

Best CET Graduation Test Series: स्नातक स्तर 150 प्रश्न 5-Option OMR ऑनलाइन मॉक टेस्ट

Nexus Civil ZoneSpecial Guide
CET Graduation12 min

Best CET Graduation Test Series: स्नातक स्तर 150 प्रश्न 5-Option OMR ऑनलाइन मॉक टेस्ट

राजस्थान CET ग्रेजुएशन लेवल के लिए सर्वश्रेष्ठ ऑनलाइन टेस्ट सीरीज। 150 प्रश्न (300 अंक), कनिष्ठ लेखाकार, प्लाटून कमांडर व पटवारी 15 गुना मेरिट हेतु 210+ सेफ स्कोर टेस्ट व फ्री डेमो।

By NCZ Expert Team
CET GraduationNexus Civil Zone

Best CET Test Series: 12वीं व स्नातक स्तर 5-Option ऑनलाइन मॉक टेस्ट

Nexus Civil ZoneSpecial Guide
CET Graduation11 min

Best CET Test Series: 12वीं व स्नातक स्तर 5-Option ऑनलाइन मॉक टेस्ट

राजस्थान CET (10+2 व ग्रेजुएशन) 2026 के लिए नंबर-1 ऑनलाइन मॉक टेस्ट सीरीज। नए 120/150 प्रश्न पैटर्न, 1/3 नेगेटिव मार्किंग और 40% न्यूनतम अंक हेतु सर्वश्रेष्ठ टेस्ट पोर्टल।

By NCZ Expert Team
CET GraduationNexus Civil Zone

[लेटेस्ट अपडेट] Rajasthan CET Graduation Exam 2026: परीक्षा तिथि, पात्रता व नया पैटर्न

Nexus Civil ZoneSpecial Guide
CET Graduation6 min

[लेटेस्ट अपडेट] Rajasthan CET Graduation Exam 2026: परीक्षा तिथि, पात्रता व नया पैटर्न

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) CET ग्रेजुएशन लेवल परीक्षा 2026 का आधिकारिक परीक्षा कार्यक्रम, संशोधित नियम, 15 गुना कट-ऑफ प्रणाली और आवेदन प्रक्रिया।

By NCZ Expert Team
[PDF] CET Graduation Syllabus 2026 in Hindi
App & Web Mock Tests