Rajasthan CET 10+2 Syllabus 2026 (CET 10+2 Syllabus in Hindi): यदि आप जानना चाहते हैं कि RSSB CET क्या होता है (rssb cet kya hota hai), तो आपको बता दें कि यह राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित की जाने वाली 12वीं स्तर की समान पात्रता परीक्षा (CET 10 + 2 / CET 10 2) है। राजस्थान पुलिस कांस्टेबल, एलडीसी (LDC), क्लर्क, और छात्रावास अधीक्षक जैसे पदों पर भर्ती के लिए इस परीक्षा को उत्तीर्ण करना अनिवार्य है।
इस लेख में हमने नवीन पैटर्न और आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार विस्तृत सीईटी का सिलेबस (cet ka selebus) और नए परीक्षा पैटर्न की संपूर्ण जानकारी हिंदी में प्रदान की है। आप CET 10+2 Syllabus 2026 in Hindi का विस्तृत विवरण नीचे पढ़ सकते हैं।
Rajasthan CET 10+2 Exam Pattern (परीक्षा पैटर्न)
परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए परीक्षा योजना को समझना अत्यंत आवश्यक है। नीचे दी गई तालिका में परीक्षा का संक्षिप्त विवरण दिया गया है:
| विषय विवरण | प्रश्नों की संख्या | कुल अंक | समय |
|---|---|---|---|
| राजस्थान का इतिहास, राजस्थान की कला और संस्कृति, भारत का भूगोल, राजस्थान का भूगोल, राजस्थान के विशेष संदर्भ में भारतीय राजनीतिक व्यवस्था, राजस्थान की अर्थव्यवस्था, दैनिक विज्ञान, तार्किक विवेचन एवं गणित, समसामयिक घटनाएं, जन स्वास्थ्य, कंप्यूटर की जानकारी, सामान्य हिन्दी एवं अंग्रेजी | 120 | 240 | 02:30 घण्टे |
महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश (Important Notes):
- परीक्षा में सभी प्रश्न बहुविकल्पीय (Objective MCQs) प्रकार के होंगे।
- सभी प्रश्नों के अंक समान होंगे (प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का होगा)।
- नकारात्मक अंकन (Negative Marking): इस परीक्षा में 1/3 भाग नकारात्मक अंकन किया जाएगा। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटे जाएंगे।
- OMR 5वां विकल्प (Option E) नियम:
- प्रत्येक प्रश्न के लिए 5 विकल्प (A, B, C, D, E) होंगे।
- यदि आप किसी प्रश्न को हल नहीं कर रहे हैं, तो आपको विकल्प 'E' को गहरा काला/नीला करना होगा।
- यदि कोई भी विकल्प नहीं भरा जाता है, तो उस प्रश्न के लिए 1/3 अंक की कटौती होगी।
- 10% से अधिक प्रश्नों में कोई भी विकल्प न भरने पर अभ्यर्थी को अयोग्य (Disqualified) घोषित कर दिया जाएगा।
- ओ.एम.आर. शीट के लिए परीक्षा समय के बाद 10 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।
🏆 स्मार्ट टिप: परीक्षा में सफलता पाने के लिए सिलेबस के अनुसार नियमित अभ्यास आवश्यक है। Nexus Civil Zone Test Portal पर जाएं।
1. राजस्थान का इतिहास (History of Rajasthan)
- प्रमुख प्राचीन सभ्यताएँ और पुरातात्विक स्थल।
- प्रमुख शासक और उनकी उपलब्धियाँ।
- 1857 का विद्रोह, किसान आंदोलन, जनजाति आंदोलन, प्रजामंडल आंदोलन और राजस्थान का एकीकरण।
- प्रमुख ऐतिहासिक व्यक्तित्व।
2. राजस्थान की कला और संस्कृति (Art & Culture of Rajasthan)
- स्थापत्य एवं चित्रकला।
- लोक: संगीत, वाद्य यंत्र, नृत्य, नाटक।
- प्रमुख धार्मिक पंथ एवं लोक देवता।
- सामाजिक जीवन: वेशभूषा, आभूषण, मेले, त्यौहार, रीति-रिवाज और परंपराएँ।
- भाषा, बोलियाँ और साहित्य।
- कला और संस्कृति के क्षेत्र में प्रमुख व्यक्तित्व।
3. भारत का भूगोल (Geography of India)
- भारत के भौतिक स्वरूप: पर्वत, पठार, मरुस्थल एवं मैदान।
- प्रमुख नदियां, बांध, झीलें एवं सागर।
- वन्य जीव एवं अभयारण्य।
- आपदा प्रबन्धन एवं जलवायु परिवर्तन।
4. राजस्थान का भूगोल (Geography of Rajasthan)
- राजस्थान के प्रमुख भौतिक स्वरूप।
- जलवायु दशाएँ।
- प्राकृतिक वनस्पति।
- प्रमुख मृदाएँ।
- नदियां, बांध एवं झीलें।
- राजस्थान के प्राकृतिक संसाधन: खनिज सम्पदा, वन सम्पदा, जल-संसाधन।
- पशु सम्पदा।
- वन्य जीव, अभयारण्य एवं संरक्षण।
- जनसंख्या: वितरण, वृद्धि, घनत्व, साक्षरता एवं लिंगानुपात।
- प्रमुख जनजातियाँ।
- राजस्थान में पर्यटन।
5. राजस्थान के विशेष संदर्भ में भारतीय राजनीतिक व्यवस्था (Polity)
- भारतीय संविधान की प्रकृति, प्रस्तावना (उद्देशिका), मौलिक अधिकार एवं राज्य के नीति निदेशक तत्व।
- भारतीय राजनीतिक व्यवस्था: राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं मंत्रिपरिषद, संसद, उच्चतम न्यायालय, निर्वाचन आयोग।
- राजस्थान की राजनीतिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था: राज्यपाल, मुख्यमंत्री, राज्य विधानसभा, उच्च न्यायालय, राजस्थान लोक सेवा आयोग, राज्य निर्वाचन आयोग, राज्य सूचना आयोग, राज्य मानव अधिकार आयोग, राज्य का मुख्य सचिव, जिला प्रशासन।
- स्थानीय स्व-शासन एवं पंचायती राज।
6. राजस्थान की अर्थव्यवस्था (Economy of Rajasthan)
- राज्य के विकास में उद्योग, कृषि, पशुपालन एवं खनिज क्षेत्र की भूमिका।
- राजस्थान की अर्थव्यवस्था- विशेषताएं और समस्याएं।
- राज्य की आय एवं बजट की अवधारणा।
- हस्तशिल्प उद्योग, बेरोजगारी, सूखा और अकाल।
- राजस्थान में विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं एवं अधिनियम, विकास संस्थायें, लघु उद्यम एवं वित्तीय संस्थायें, पंचायती राज संस्थाओं की ग्रामीण विकास में भूमिका।
- महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (MGNREGA), विकसित भारत - रोजगार एवं आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण) (VB-GRAM G)।
7. दैनिक विज्ञान (Everyday Science)
- भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन, ऑक्सीकरण एवं अपचयन अभिक्रियाएँ, उत्प्रेरक।
- धातु, अधातु एवं इनके प्रमुख यौगिक, सामान्य जीवन में प्रयुक्त कुछ महत्वपूर्ण यौगिक।
- कार्बन तथा कार्बन के महत्वपूर्ण यौगिक, हाइड्रोकार्बन, कार्बन के अपररूप, क्लोरो-फ्लुओरोकार्बन या फ्रियॉन, सी.एन.जी., बहुलक, साबुन एवं अपमार्जक।
- प्रकाश का परावर्तन व इसके नियम, प्रकाश का वर्ण विक्षेपण, लेंस के प्रकार, दृष्टि दोष तथा उसका निवारण।
- अंतरिक्ष एवं सूचना प्रौद्योगिकी, भारत का अंतरिक्ष अनुसंधान कार्यक्रम।
- आनुवांशिकी से सम्बन्धित सामान्य शब्दावली, मेंडल के आनुवंशिकता के नियम, गुणसूत्रों की संरचना, न्यूक्लिक अम्ल, प्रोटीन संश्लेषण का केन्द्रीय सिद्धान्त, मनुष्य में लिंग निर्धारण।
- पर्यावरण अध्ययन: पारिस्थितिकी तन्त्र की संरचना, पारिस्थितिकी तन्त्र के जैविक घटक, पारिस्थितिकी तंत्र में ऊर्जा प्रवाह, जैव भू रसायनिक चक्र।
- जैव प्रौद्योगिकी: सामान्य जानकारी, जैव-पेटेंट, नई पादप किस्मों का विकास, ट्रांसजेनिक जीव या परजीवी जीव।
- जन्तुओं का आर्थिक महत्व, पादपों का आर्थिक महत्व।
- रक्तसमूह, रक्ताधान, आर.एच. कारक, रोगाणु तथा मानव स्वास्थ्य, कुपोषण तथा मानव स्वास्थ्य, मानवरोग: कारण एवं निवारण।
8. तार्किक विवेचन एवं गणित (Reasoning & Mathematics)
- रक्त संबंध, संख्या श्रेणी, अक्षर श्रेणी, घड़ी, कैलेंडर।
- लघुत्तम समापवर्त्य एवं महत्तम समापवर्त्य, औसत, लाभ-हानि, प्रतिशत, साधारण ब्याज, चक्रवृद्धि ब्याज, अनुपात-समानुपात।
- समय, चाल, दूरी, कार्य एवं समय।
- त्रिभुज, वृत्त, दीर्घवृत्त, आयत, गोले और बेलन का क्षेत्रफल।
- गोले, बेलन, घन और शंकु का आयतन।
- आंकड़ों का चित्रों द्वारा निरूपण (आलेख, स्तंभचित्र, वृत्तचित्र, रेखा आलेख, आदि)।
- कोड और डिकोड।
- बैठने की व्यवस्था।
- मानसिक योग्यता और विश्लेषणात्मक योग्यता।
9. समसामयिक घटनाएं (Current Affairs)
- राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, प्रौद्योगिकी भौगोलिक, पारिस्थितिकी, खेल-कूद, आदि क्षेत्रों की राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रमुख समसामयिक घटनाएं।
- प्रसिद्ध व्यक्तित्व।
- राजस्थान राज्य एवं राष्ट्रीय कार्यक्रम एवं नीतियां।
- नागरिक कर्तव्य :- मूल कर्त्तव्य एवं नैतिक मूल्य।
- राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम के अध्युपाय) अधिनियम, 2022 के मुख्य प्रावधान।
10. जन स्वास्थ्य (Public Health)
- प्राथमिक चिकित्सा (First aid) की बुनियादी बातें, कार्डियोपल्मोनरी पुनर्जीवन (CPR)।
- नशीले पदार्थों के दुरुपयोग के प्रकार और उनसे बचाव के उपाय।
- युवाओं की शारीरिक और मानसिक फिटनेस।
- सोशल मीडिया की लत से संबंधित स्वास्थ्य जोखिम एवं निवारक उपाय।
11. कंप्यूटर की जानकारी (Computer Knowledge)
- कंप्यूटर की विशेषताएं और उपयोग।
- मेमोरी (रैम, रोम) फ़ाइल सिस्टम, इनपुट और आउटपुट डिवाइस सहित कम्प्यूटर संगठन।
- एमएस ऑफिस (एमएस वर्ड, एमएस एक्सेल/स्प्रेडशीट, एमएस पॉवरप्वाइंट की जानकारी)।
12. सामान्य हिन्दी
- संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, अव्यय, क्रिया।
- सन्धि और संधि विच्छेद।
- सामासिक पदों की रचना और समास-विग्रह।
- उपसर्ग।
- प्रत्यय।
- पर्यायवाची शब्द।
- विपरीतार्थक (विलोम) शब्द।
- अनेकार्थक शब्द।
- शब्द-युग्म।
- शब्द-शुद्धि: अशुद्ध शब्दों का शुद्धीकरण।
- वाक्य-शुद्धि: अशुद्ध वाक्यों का शुद्धीकरण।
- वाक्यांश के लिए एक सार्थक शब्द।
- मुहावरे और लोकोक्तियाँ।
- अंग्रेजी के पारिभाषिक (तकनीकी) शब्दों के समानार्थक हिन्दी शब्द।
- कार्यालयी पत्रों से सम्बन्धित ज्ञान, कार्यालय आदेश, परिपत्र, अधिसूचना, अर्द्धशासकीय पत्र, निविदा, प्रेस विज्ञप्ति।
13. General English
- Tenses/Sequence of Tenses.
- Voice : Active and Passive.
- Narration : Direct and Indirect.
- Use of Articles and Determiners.
- Use of Prepositions.
- Translations of Simple (Ordinary/Common) Sentences from Hindi to English and vice-versa.
- Glossary of official, Technical Terms (with their Hindi Versions).
- Synonyms.
- Antonyms.
- One word substitution.
- Comprehension of a given passage.
- Knowledge of writing letters: Official, Demi Official, Informal.
📢 विशेष सूचना: राजस्थान CET 10+2 की संपूर्ण व सटीक तैयारी के लिए हमारी विशेष टेस्ट सीरीज़ उपलब्ध है। Nexus Civil Zone Test Portal पर जाएं।